फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: संता- मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Wed, 21 Sep 2022 03:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Viral Chutkule Santa To Girl What's the best thing about me Read GF BF Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हर दिन खुलकर हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। माना जाता है कि मोटापा कम करने में भी हंसी हमारी मदद करती है। हंसने के दौरान शरीर से कैलोरी बर्न होता है जिससे मोटापा कम होता है। एक शोध के अनुसार, 15 मिनट तक हंसने से हम 10-40 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। अगर आप खुश रहते हैं तो मन की उदासी दूर रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। 



पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे,
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी,
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया,
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर... 

Viral Chutkule Santa To Girl What's the best thing about me Read GF BF Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
संता- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
सुनते ही संता बेहोश

 
Viral Chutkule Santa To Girl What's the best thing about me Read GF BF Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं।  
डॉक्टर- तुमको बहुत बड़ी बीमारी है, एक काम करो, 
सारी रात धूप में बैठ जाओ जल्दी ही ठीक हो जाओगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule Santa To Girl What's the best thing about me Read GF BF Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा... 

 
विज्ञापन
Viral Chutkule Santa To Girl What's the best thing about me Read GF BF Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
संता- क्या बात कर रहा है, सच में..
बंता- और नहीं तो क्या।
संता- फिर क्या बोली?
बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed