Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है और हम कई गंभीर बीमारियों से भी बच रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है ?
संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए ?
आदमी- रमेश
संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं ?
आदमी- क्यों ? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
संता- तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं ?
आदमी- मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिए।
संता- आपके नाम कोई जमीन जायदाद है ?
आदमी- जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है। प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है ?
संता- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो ?
आदमी- जी हांं मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
संता- भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगता है।