Today’s Funny Jokes: स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसलिए हम सभी को हर दिन दिल खोलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
भगवान ने एक बूढ़े से कहा- अब तुम्हारा बुढ़ापा आ गया है,
कर्म के हिसाब से मुझे तुमको बीमारी देनी होगी।
वैसे तुम्हारी भक्ति की वजह से दो में से एक बीमारी
चुनने का मौका देता हूं।
बूढ़ा- कौन-कौन सी?
भगवान- या तो याददाश्त खो जाएगी या हाथ-पैर कांपेंगे।
बूढ़े ने अपने मित्र से पूछने की इजाजत लेकर वहां से चला गया...
फिर आकर मित्र से पूछा तो उसने कहा - हाथ-पैर कांपने की बीमारी मांगना,
क्योंकि गिलास में एकाध पैग छलक भी जाए तो कोई बात नहीं,
पर बोतल कहां रखी है, यही भूल जाओगे तो भारी मुश्किल हो जाएगी...!!!
पति- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब.
पत्नी- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पति- नवरत्न तेल के पकौड़े!
पत्नी के उड़े होश
सभी शादीशुदा मर्दों के लिए एक जबरदस्त सुझाव...
जब आपका आपकी पत्नी से झगड़ा हो जाए और
वो लाख मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं कर रही हो...
तो...
रसोईघर में रखे सभी जार और बोतलों के ढक्कन
खूब ताकत लगाकर टाइट कर दें, फिर देखिए कमाल...!
दोस्त- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं...?
पप्पू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दें।
दोस्त- कोई बड़ी चीज बता…
पप्पू- तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें,
एमआरएफ का टायर दे दे…।
Christmas Jokes: जब पप्पू ने बताया क्रिसमस आते ही लोगों के मन में क्या चल रहा होता है, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए) - स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन.!!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!