फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: गोलू ने परीक्षा खत्म होते ही शुरू कर दी जिम, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 09 May 2024 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 09 May 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
Todays Funny Jokes Golu Ke Majedar Hindi Jokes Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


एक व्यक्ति पहली बार अकेला हेलिकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था।
500 फीट की ऊंचाई पर उड़ते -उड़ते अचानक हेलिकॉप्टर नीचे आ गिरा।
ट्रेनर ने पूछा -क्या हुआ?
बोला- कुछ नहीं , ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,  मैंने पंखे बंद कर दिए थे बस।
 
Todays Funny Jokes Golu Ke Majedar Hindi Jokes Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां - वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
 
Todays Funny Jokes Golu Ke Majedar Hindi Jokes Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
गोलू - परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा।
टोलू - क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक तो बॉडी बन ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Funny Jokes Golu Ke Majedar Hindi Jokes Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
एक आदमी अपने ससुराल गया।
सास ने 7 दिन तक उसे पालक का साग खिलाया।
फिर 8वें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा।
 
विज्ञापन
Todays Funny Jokes Golu Ke Majedar Hindi Jokes Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
संता- जानता है, सगाई और शादी के 
बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
बंता- क्यों?
संता- ताकि कोई ये ना कह सके कि मुझे 
दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया..!!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed