फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पापा- बेटा आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है? बच्चे ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 08 May 2024 11:53 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 08 May 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
Father Son Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

जोक्स: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि इंसान हंसता-मुस्कुराता रहे, क्योंकि खुश रहने से कई बीमारियां हमसे दूरी बना लेती है और हम बड़ी से बड़ी मुश्किल का भी सामना आसानी से कर पाते हैं। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...



एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया।
आदमी- डॉक्टर साहेब मेरी पत्नी मुझे
कुछ समझती ही नहीं।
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है मेरा 
जरा भी नहीं सुनती....
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं।
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या 
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता।

Father Son Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock
मेरेज के बाद पहली बार बहू रसोई में गई 
और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी।
सास बाहर से लौटी, फ्रिज खोला,
देखकर चौंक गई और पूछा-
“ये मन्दिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- बुक में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें
और एक “घंटा” फ्रिज में रखें।
Father Son Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock
छोटू- मम्मी आपने मुझसे झूठ बोला।
मम्मी- कब बोला
छोटू- आपने कहा था कि मेरी छोटी बहन
परी है।
मम्मी- हां वो तो है
छोटू- तो फिर जब मैंने उसे छत से नीचे फेंका 
तो वो उड़ी क्यों नहीं।
मम्मी- अरे... कहां फेंक आया छोरी को।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Son Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock
आपके Phone में 500 गाने हो
पर आप घूम-फिर कर वही 20 गाने सुनते है।
और बाकी के Delete करने का मन भी नहीं करता।
ये किस प्रकार का पागलपन है।
विज्ञापन
Father Son Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock
पापा- बेटा आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी
पापा (आंख में आंसू के साथ)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल ऐसा बेटा भगवान सभी को दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed