फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू और पिंटू की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 04 Apr 2024 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा टीम फिरकी, नई दिल्ली
टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 04 Apr 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes Chintu Pintu viral jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 



पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए)- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुझे पुदीना लाने के लिए कहा था और तू ये धनिया ले आया. पहचान ही नहीं पाता।
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- फिर तो पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं।
पिता- क्यों?
बेटा- क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!

Todays funny jokes Chintu Pintu viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी।
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो।
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे।
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था।
हो गई न चौड़े में बेइज्जती!
Todays funny jokes Chintu Pintu viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दुखी होकर बैठा था...
पिंटू ने पूछा- क्या हो गया, इतना परेशान क्यों है?
चिंटू- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू- क्यों?
चिंटू-चिंता से यार...
पिंटू- किस बात की चिंता है तुझे?
चिंटू- बाल झड़ने की...!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes Chintu Pintu viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए निकाला...
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!!
विज्ञापन
Todays funny jokes Chintu Pintu viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संजू ने नाई की दुकान खोली...
बंटी एक दिन संजू की दुकान पर शेविंग कराने आया...
संजू ने बंटी से पूछा- मूंछ रखनी है क्या?
बंटी- हां
संजू ने बंटी की मूंछ काट दी और बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हो...!!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed