आज के मजेदार जोक्स: बंटी ने की पापा से DJ खरीदने की जिद, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
टोलू - कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं,
मोलू - हां...वे लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देती, सीधे “भैया” बोलती हैं!!
संता के हाथ पैर पे पट्टी बंधी हुई थी।
बंता - क्या हुआ भाई?
संता - मैंने बदमाशी का काम शुरू कर दिया था।
बंता - तो?
संता - मैने एक आदमी से कहा जो कुछ भी है बाहर निकाल दे।
उसने देसी कट्टा निकाल कर मेरी कनपट्टी पे रख दिया।
गटरू- पापा मुझे DJ खरीदकर दो।
पापा- नहीं दूंगा... तू DJ बजाकर लोगों को तंग करेगा।
गटरू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करूंगा, जब सब सो जाएंगे मैं तभी बजाया करूंगा।
पापा गटरू को गुस्से से घूरते हुए।
पुलिस- तुमने एक ही दिन में दो बार चोरी क्यों की?
चोर- चोरी तो एक ही दिन की, दूसरे दिन तो सूट के कपड़े का कलर बदलने गया था....