फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो? बाबा ने दिया गजब का जवाब

Tue, 24 Jan 2023 10:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Today’s Majedar Jokes: Baba Jokes Read Husband and Wife Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपका मन प्रसन्न रहता है, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां आपसे हमेशा दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा और घबराए स्वर में बोला-

डॉक्टर साहब ! डॉक्टर साहब ! प्लीज मेरी जान बचा लीजिए !

डॉक्टर- क्या हुआ?

आदमी- मेरे मुंह में छिपकली घुस गई है !

डॉक्टर हैरान होकर बोला- क्या?

जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तब तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया ?

आदमी- गलती हो गई हुज़ूर

दरअसल मैंने सोचा कि पहले जो कॉकरोच मेरे मुंह में घुसा था ,उसे पकड़कर वह वापस आ जाएगी।

Today’s Majedar Jokes: Baba Jokes Read Husband and Wife Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो...?
.
.
बाबा- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो...!!!

 

Today’s Majedar Jokes: Baba Jokes Read Husband and Wife Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो...

राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है

पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Majedar Jokes: Baba Jokes Read Husband and Wife Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता...?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
पत्नी- मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश...
 

विज्ञापन
Today’s Majedar Jokes: Baba Jokes Read Husband and Wife Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता- मेरी बीवी इतना मज़ाकिया कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली "दूध वाला"

Jokes Hindi: आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे ये टॉप 5 जोक्स, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed