Today’s Majedar Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी और काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हंसना भी भूलते जा रहे हैं। लेकिन इस माहौल में भी हमें सेहतमंद रहना है, तो हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: बेटा- ये साढ़ू का रिश्ता क्या होता है? बाप ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले' हैं..
एक दोस्त शायरी सुना रहा था...
उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...!
दूसरा दोस्त- वाह वाह... वाह वाह....
पहला दोस्त- उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...
उनकी मां ने देखा तो बोली-
हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं...
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!
Hindi Jokes: जब बुजुर्ग व्यक्ति ने हर साल अपनी पत्नी से शादी करने की बताई वजह, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया...?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...!
पत्नी- (चाय की चुस्की लेते हुए) - हां तो उसमें क्या हो गया...
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...!
पति ने पीट लिया माथा...