फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Jokes 2023: नए साल पर इन मजेदार जोक्स को सुनाकर अपने दोस्तों को हंसाएं, पढ़िए वायरल जोक्स

Sun, 01 Jan 2023 10:37 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
Funny Jokes for New Year 2023 Happy New Year Funny Wishes Naya Saala Ke Chutkule Hindi Mein
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

New Year Jokes 2023: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? 
पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं! 
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है...!!! 
पड़ोसी बेहोश...

Funny Jokes for New Year 2023 Happy New Year Funny Wishes Naya Saala Ke Chutkule Hindi Mein
जोक्स - फोटो : iStock

संता अपने दोस्त से- नया साल शुरू होने वाला है,कोई गलती, गुस्ताखी, या खता हो गई हो तो टेंशन मत लो...
बंता-  अच्छा ऐसा है क्या?
संता- हां माफी मांग लो, मैं आज अच्छे मूड में हूं
बंता ने फिर मांगी तो नहीं मांगी लेकिन संता की धुनाई जरूर कर दी।
 

Funny Jokes for New Year 2023 Happy New Year Funny Wishes Naya Saala Ke Chutkule Hindi Mein
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर 2023 की रात 11:59 PM पर वाशरूम मत जाना।
गप्पू- क्यों...
पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे! 
जनहित में जारी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes for New Year 2023 Happy New Year Funny Wishes Naya Saala Ke Chutkule Hindi Mein
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स...
 

विज्ञापन
Funny Jokes for New Year 2023 Happy New Year Funny Wishes Naya Saala Ke Chutkule Hindi Mein
जोक्स - फोटो : iStock

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!

Hindi Jokes: जब संता के घर आए मेहमान, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed