Today’s Funny Jokes: अगर आप इस भागदौड़ भरे जीवन में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इन दिनों बढ़ते काम के बोझ की वजह से ज्यादातर लोग तनाव में रहने लगे हैं। इस तनाव की वजह लोगों को कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए हमें हर दिन नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है! पति ने दिया गजब का जवाब
पति- शुरुआत तो तुम्हारे परिवार ने ही की थी...!!
संता- यार मोनू एक मजेदार बात बता...
बंता- ठीक है तो सुन..
कुंवारों को लगता है कि सारे समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है..
बंता की बात सुनकर सोनू हो गया बेहोश...
टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ?
पिंटू -20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर- मूर्ख 20 कैसे बचेंगे?
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...
पुलिसवाला- अब बता जल्दी नहीं तो..
पप्पू का दोस्त- सर यह तोतला है कहा रहा है इसमें बतासे हैं