Jokes in Hindi: जिस तरह से सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी तरह हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से घर में खुशहाली रहती है। इसलिए हम सभी हर दिन जोर-जोर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बाती की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर मार के ला सकते हो? मिला गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ?
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
चिंटू- दुखी होकर बैठा था
पिंटू ने पूछा क्या हो गया इतना परेशान क्यों है
चिंटू- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू- क्यों?
चिंटू-चिंता से यार
पिंटू- किस बात की चिंता है यार तुझे?
चिंटू-बाल झड़ने की।
एक दिन हाथी की बाइक खराब हो गई।
एक चींटी ने उसे अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दे दी।
रास्ते में चींटी हाथी से बोली- ओए! थोड़ा झुक कर बैठ, पापा ने देख लिया तो बवाल हो जाएगा...