Today Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। सुबह और शाम हंसते रहने से आपका मन प्रसन्न रहता है। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले आपको हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- तुम्हारे होंठ कैसे जल गए...? चिंटू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
डॉक्टर- तुम्हारे होंठ कैसे जल गए...?
चिंटू- मायके जाने के लिए पत्नी को स्टेशन छोड़ने गया था...!
खुशी से इंजन को ही चूम लिया...!
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है...
Hindi Jokes: संता ने बंता को बताया पत्नी से झगड़ा खत्म करने का गजब का तरीका, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे, 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?
पप्पू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
पप्पू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
Latest Jokes: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पति रोज रात को सोने से पहले चीनी का डिब्बा देखता और फिर सोता था...
एक दिन पत्नी ने पूछ ही लिया... क्यूं जी, ये रोज़ आप सोने से पहले शक्कर का डिब्बा क्यों देखते हो...?
संता- डॉक्टर ने बोला था कि घर में रात को शुगर चेक कर लिया करो।