फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति- शादी से पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड थे? पत्नी का जबाव सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 24 Feb 2023 01:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Wife and Husband Jokes Read Pati aur Patni ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद लाभदायक माना जाता है। तनाव की वजह से वर्तमान समय में हर कोई बीमारी से जूझ रहा है। मानसिक तनाव के लिए हंसना एक दवा की तरह हो सकते हैं। हंसने-मुस्कुराने और खिलखिलाने के लिए आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़ सकते हैं। 



शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई बॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति

Today Funny Jokes Wife and Husband Jokes Read Pati aur Patni ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

संता (दूधवाले से)- तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डालते ही दूध फट गया...
दूधवाला (संता से)- कौन से शरबत में डाला था?
संता- नींबू पानी में...!!
 

Today Funny Jokes Wife and Husband Jokes Read Pati aur Patni ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

मोनू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
सोनू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
मोनू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

Latest Jokes: साली ने कही जीजा जी से ऐसी बात, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Wife and Husband Jokes Read Pati aur Patni ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक बाबा किसी महफिल में गए,
वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे... 
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं, 
हमारा मजाक न उड़ाएं
लोग खूब हंसे...
अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, 
वे अंधे हो गए
वो सब बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले
सालों लाइट चली गई है,
कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है...
 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Wife and Husband Jokes Read Pati aur Patni ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दो, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी. 
फिर हुई पति की जोरदार कुटाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed