Majedar Chutkule: अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हर दिन हंसते रहना चाहिए। जब हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे आसपास के लोग भी खुश रहेंगे। इसीलिए हम आपको गुदगुदाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Majedar Chutkule: पप्पू ने भगवान से मांगी ऐसी बीवी, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
पप्पू (हाथ जोड़कर) - हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या ना दो,
पर...
बीवी ऐसी देना कि
पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं...!
चिंकू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
मिंकू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
चिंकू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
मिंकू- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
मम्मी मैं आज रात को सू-सू करने गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- नहीं तो! क्या हुआ?
बच्चा- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला ना तो लाइट अपने आप चालू हो गई और ठंडी-ठंडी हवा आने लगी।
उसकी बात सुनकर मम्मी गुस्से में बोली- तू आज फिर “फ्रिज” में सू-सू कर आया।
Jokes in Hindi: शख्स ने खाया सासू मां के हाथ का खाना, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!