फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- होमवर्क क्यों नहीं किया? छात्र का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 01 Mar 2023 01:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read School Master Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागभागम जिंदगी में खुश रहना और तनाव से दूर रहना है एक बड़ी चुनौती है। अगर आप इस स्थिति में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!

Today Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read School Master Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- मोनू होमवर्क क्यों नहीं किया? 
मोनू- मैम, मैं जब पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई। 
टीचर- तो लाइट आने के बाद क्यों नहीं की पढ़ाई? 
मोनू- बाद में मैंनें इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि कहीं मेरी वजह से फिर से लाइट न चली जाए। 
 

Today Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read School Master Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती तो भी
इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं। 

पति- पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...!!! 

फिर क्या पतिदेव की हो गई जोरदार कुटाई....

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read School Master Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सोनू पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था।

पुलिसवाला - तुम यहां क्यों बैठे हो?

सोनू  जी हम दोनों शादीशुदा हैं।

पुलिसवाला - अरे तो अपने घर जाकर बैठो।

सोनू- घर जाकर नहीं बैठ सकते हैं।

पुलिसवाला- क्यों?

सोनू- क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा।

Hindi Jokes: पत्नी ने मरते पति से कह दी ऐसी बात, सुनते ही उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read School Master Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू - सभी को 72% गुड मॉर्निंग।

गप्पू - मतलब पुरे 100% क्यों नहीं?

पप्पू - अरे 28% जीएसटी काटा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed