आज के मजेदार जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हर दिन हंसने-मुस्कराने से तनाव से राहत मिलती है। मानसिक तनाव दूर होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: पड़ोसी से संता- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
संता- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
संता- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं।
पड़ोसन- फोन बहुत अच्छा है तुम्हारा।
मीना- भाई ने लेकर दिया है। 40 हजार का पड़ा।
पड़ोसन- नेकलेस भी अच्छा है तुम्हारा
मीना- उन्होंने लेकर दिया, डेढ़ लाख का पड़ा।
पड़ोसन- पति भी अच्छे हैं तुम्हारे।
मीना- पिताजी ने लेकर दिया। 40 लाख में पड़े।
हिंदी जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया झन्नाटेदार जवाब
बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा...
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है...
जोक्स: पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? पत्नी का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ
पत्नी- हां, लगाती हूं अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है...