जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मेजदार जोक्स: पप्पू से बोला रमेश- सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है?
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई
लड़की- क्या करते हो...?
लड़का- लेखक हूं...!
लड़की- क्या लिखते हो...?
लड़का- अपना नंबर दो ना, एक फोटो तो दिखाओ, ब्यूटिफूल डियर... जैसे लेख लिखता हूं फेसबुक पर...!
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से दरोगा को फोन किया...
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
दरोगा- क्यों...?
सिपाही - क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था...!
दरोगा- गिरफ्तार कर लिया औरत को...?
सिपाही- नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है...!
a