फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी से मांगा पानी, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 11 Apr 2023 12:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Pati aur Patni ke Chutkule Read Husband Wife Love Jokes in Hindi
Today Jokes - फोटो : amar ujala

Today Funny Jokes in Hindi: हंसने-मुस्कराने से आपके आसपास का मौहाल सकारात्मक बना रहता है। अगर आप तनाव से दूर होते हैं, तो मानसिक बीमारियां भी आपके आसपास नहीं भटकती हैं। हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पप्पू- 'जो डर गया, वो मर गया' कहावत कैसे बनी? 
गप्पू- मुझे नहीं पता। तू बता। 
पप्पू- जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम 'जो' था और
दूसरे का नाम 'वो'। एक रात 'जो' को बाथरूम में भूत दिखा।
'जो' डर गया और उसने 'वो' को आवाज लगाई।
'वो' दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
'वो' मर गया। बस तभी से ये कहावत बन गई कि 'जो डर गया, वो मर गया'!!!

Today Funny Jokes Pati aur Patni ke Chutkule Read Husband Wife Love Jokes in Hindi
Today Jokes - फोटो : iStock

पति पत्नी से- पानी पिला दो।
पत्नी- क्यों ना चिकन बिरयानी खिलाऊं? 
पति- मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- बस इसी पानी से प्यास बुझा लो।

Today Funny Jokes Pati aur Patni ke Chutkule Read Husband Wife Love Jokes in Hindi
Today Jokes - फोटो : iStock

टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली 
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं 
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता। 

Top-5 Chutkule: इन टाॅप-5 चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Pati aur Patni ke Chutkule Read Husband Wife Love Jokes in Hindi
Today Jokes - फोटो : iStock

डॉक्टर के पास पहुंच पप्पू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने पप्पू से कहा: आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 
पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई?

Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Today Funny Jokes Pati aur Patni ke Chutkule Read Husband Wife Love Jokes in Hindi
Today Jokes - फोटो : iStock

पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed