Pati aur Patni Jokes: इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए इंसना का हंसना बहुतं जरूरी है। प्रसन्न रहने से आपके आसपास सकारात्मक माहौल रहता है और फिजा खुशनुमा बनी रहती है। इसके अलावा बेहत मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स (Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लाए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी की तारीफ करना पति को पड़ गया भारी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी- मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति- बहुत ज्यादा।
पत्नी- फिर भी बताओ कितनी?
पति- इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं।
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा.... पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।
Latest Jokes: टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!