हंसते रहने से इंसान का मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो उसे सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूर नहीं होती है, क्योंकि वह कभी भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मददगार साबित होते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हसने और हंसाने का सिलसिला..
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- तुम मुझे ऐसी बातें बोलो जिनको सुनकर मैं खुश हो जाऊं, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।