अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दीजिए। हंसते रहने से मन और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप कितना भी बुरा वक्त हो और उसमें भी हंसते रहते हैं, तो यह बुरा वक्त भी जल्द ही कट जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू ने बस स्टॉप पर खड़ी लड़की को मार दी आंख, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया...
एक आदमी ने पूछा - ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है ?
पप्पू- नहीं,... ताला खुलवाना है...चाबी गुम हो गयी है...
हंसो मत जोक्स अभी बाकी है...
आदमी- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो... ??
पप्पू- अरे बेवकूफ... ! वो अंदर कैसे जाएगा... दरवाजा तो मेरे पास है...
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी।
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी।
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!