{"_id":"61bdcb1792f8ed20eb38bc0f","slug":"funny-jokes-in-hindi-father-in-law-son-in-law-funny-jokes-read-majedar-jokes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: जब ससुर ने अपने दामाद से पूछा- तुम दारू पीते हो? दिया गजब का जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: जब ससुर ने अपने दामाद से पूछा- तुम दारू पीते हो? दिया गजब का जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप हंसते रहते हैं तो आपका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। मानसिक तनाव और चिंता हंसने से इंसान के आस-पास भी नहीं आते हैं। इसलिए हम सभी को जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं।
जूठे बरतनों के ढेर से घबराकर महिला बोली- हे ईश्वर! म्हारो तो किस्मत ही फूट गई...
यह अलादीन का जादुई चिराग पुरुषों को ही क्यों मिलता है, किसी महिला को क्यों नहीं मिलता?
कोई जिन्न होता जो हमारा भी हाथ बंटा दिया करता।
महिला की यह पुकार सुन ईश्वर स्वयं प्रकट हुए और बोले-नियम के अनुसार एक महिला को एक बार में एक ही जिन्न मिल सकता है।
और हमारा रिकॉर्ड कहता है तुम्हारी शादी हो गयी है।
तुम्हें तुम्हारा जिन्न मिल चुका है।
उसे अभी-अभी तुमने सब्जी मंडी भेजा है, रास्ते में टेलर से तुम्हारी साड़ी लेते हुए,
मकान मालिक को किराया देते हुए, तुम्हारे लिए झंडु बाम लाएगा, और फिर काम पर जाएगा।
वो मिनी जिन्न अर्थात पति थोड़ा टाइम खाऊ है, मगर चिराग वाले जिन्न से ज्यादा उपयोगी और टिकाऊ है।
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
ससुर- तुम दारू पियत हो, कबहु बताये नाही।
दामाद- तोहार लड़की खून पियत है, तुम बताये का?
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
नारद मुनि ने औरतों से कहा-अगर आपके पति आपको बहुत प्यारा व रोमांटिक मैसेज भेजते हैं
तो ये बहुत ही अच्छी बात है
मगर, ये बात भी सोचने वाली है कि आखिर उनको ये प्यारा रोमांटिक मैसेज किसने भेजा...?
अच्छा अब मेरा काम पूरा हुआ, अब मैं चलता हूं
नारायण...नारायण...नारायण।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
इतिहास के टीचर ने छात्र से पूछा- बताओ अकबर का जन्म कब हुआ..??
सर,, मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूँ,,
डिलेवरी, थोड़े ही करवाता फिरता हूं..!!
जवाब सुनते ही टीचर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर क्लास में सो गई, तो एक छोटा शरारती बच्चा उन्हें जगाने गया।
बच्चा बोला,टीचर, आप क्लास में सो रही हैं।
टीचर- नहीं बेटा, मैं सो नहीं रही, मैं तो आंखें बंद करके भगवान से बातें कर रही थी।
अगले दिन वह बच्चा क्लास में सो गया, तो टीचर ने उसे जगाया।
टीचर- बेटा, क्लास में सोते नहीं है।
बच्चा- नहीं मैम मैं सो नहीं रहा था। मैं तो भगवान से बातें कर रहा था।
टीचर- अच्छा, तो क्या बोले भगवान?
बच्चा- भगवान बोले कि उनकी तो आपसे कोई बात नहीं हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।