इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। अगर इंसान को जीवन में स्वस्थ रहना, तो उसको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान को मानिसक तनाव नहीं होता है जिसकी वजह से वह कई बीमारियो से बचा जा सकता है। जोक्स या चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट लाते हैं जिसकी वजह से आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: जब पड़ोस की भाभी को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया संता, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा- बस, पिताजी मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।
एक शराबी छत से नीचे गिर गया।
सब लोग आए और पूछने लगे क्या हुआ?
शराबी- पता नहीं भाई... मैं भी जस्ट अभी नीचे आया हूं
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं! पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है, और चाबी तो जेब में थी!!