Today Funny Jokes in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से मानसिक तनाव दूर रहता है। अगर इंसान नियमित रूप से हंसने की आदल डाल ले, तो मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से तरोताजा महसूस करता है। आपको हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में आपकी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है? पति का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...
Jokes: नौकर ने मालिक से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
Jokes: इंस्पेक्टर- तुमने इतनी शराब क्यों पी रखी है? संता ने दिया मजेदार जवाब
एक पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
दूसरा पागल- यह क्या है?
पहला पागल- लव लेटर है।
दूसरा पागल- मगर ये तो खाली है
पहला पागल- आजकल बोलचाल बंद है।