हर इंसान के लिए हंसना जरूरी है। अगर आप हंसते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस महामारी के दौर में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को बहुत कम समय मिलता है जिससे वह अपने परिवार के साथ बैठकर हंसी मजाक कर सके। लेकिन हम जिस तरह से दूसरे कामों के लिए वक्त निकाल लेते हैं उसी तरह हंसने के लिए भी हमें थोड़ा वक्त निकाल लेना चाहिए। कम से कम दिन में हम सभी को एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान मानिसक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचा रहता है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: आधी रात में तांत्रिक बाबा को अजनबी लड़की ने फोनकर कही ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
बहू अपने ससुर से- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है, आप आते हुए ले आएंगे?
ससुर- बेटा इलायची तुम्हारी सास का नाम है, हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता
बहू- जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी… अगली बार…
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई हैं, बाज़ार से लेते आना!
पप्पू - आज फिर मुझे प्रियंका चोपड़ा को किस करने को दिल कर रहा है।
चिंटु- क्या ?????? तुम प्रियंका को पहले किस कर चुके हो?
पप्पू- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!