Today Funny Jokes: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग काम के दबाव के कारण तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो हर नियमित रूप से हंसना शुरू कर देना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- अगर मैं खो गई तो आप क्या करेंगे? पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब
पत्नी- अगर मैं खो गई तो आप क्या करेंगे?
पति- मैं अखबार में इश्तेहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो।
मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा, जब वापिस आया तो
मच्छर के पापा ने पूछा- कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला- बहुत अच्छा..
जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।
Hindi Jokes: टीचर- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क में क्या फर्क है? छात्र का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया,
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही,
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो,
पिंटू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा
Chutkule: लड़की से लड़का- मुझे तुम्हारी आंखों में दुनिया दिखाई देती है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
बच्चा-आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है?
कसाई- क्योंकि मैं इसे काटने ले जा रहा हूं।
बच्चा- मैंने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!