Hindi Jokes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: टीचर- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क में क्या फर्क है? छात्र का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है, गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पति ने दिया गजब का जवाब
एक शराबी अपने घर में शराब पी रहा था।
शराबी- आई लव यू।
बीवी- तुम बोल रहे हो या शराब बोल रही है?
शराबी- मैं बोल रहा हूं लेकिन शराब से बोल रहा हूं।
Funny Jokes: जब पत्नी ने पति को तलाक देने का फैसला लिया, पढ़िए वायरल चुटकुले
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल