Today Funny Jokes: हंसना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी बीमार व्यक्ति को हंसते-मुस्कुराते और खुश रहने की सलाह देते हैं। इंसान की हंसने से ही आधी समस्या खत्म हो जाती है। हंसने-मुस्कुराने से दिल की धड़कन सामान्य रहती है, तो वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, हंसते रहने वाले इंसान को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। साथ ही ये लोग अपनी उम्र से करीब छह साल अधिक जिंदा रहते हैं। इसलिए नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- तुम नीचे कैसे गिर गई? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
पप्पू (गप्पू से) - इस गर्मी की वजह से हालात ऐसे
हो गए है कि आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी
तरबूजा पढ़ने में आता है।
पप्पू की बात सुनकर गप्पू जोर- जोर से हंसने लगा।
Viral Jokes: डॉक्टर और नशेड़ी पड़ोसी की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।
Funny Jokes: संता बांट रहा था बंता को ऐसा ज्ञान, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
एक बार इंजीनियरिंग के सभी प्रोफेसर को
एक प्लेन में बैठाया गया।
फिर अनाउंसमेंट हुई, ये प्लेन आपके स्टूडेंट्स ने बनाया है
सब प्रोफेसर उतर गए…पर प्रिंसिपल बैठा रहा।
लोगों ने पूछा- आपको डर नहीं लगता?
प्रिंसिपल- मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है…
ये स्टार्ट ही नहीं होगी