फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- तुम नीचे कैसे गिर गई? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 04 Nov 2023 02:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Today Funny Jokes: हंसना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी बीमार व्यक्ति को हंसते-मुस्कुराते और खुश रहने की सलाह देते हैं। इंसान की हंसने से ही आधी समस्या खत्म हो जाती है। हंसने-मुस्कुराने से दिल की धड़कन सामान्य रहती है, तो वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, हंसते रहने वाले इंसान को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। साथ ही ये लोग अपनी उम्र से करीब छह साल अधिक जिंदा रहते हैं। इसलिए नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पति- तुम नीचे कैसे गिर गई? 
पत्नी- अरे देखा नहीं भूकंप से चारपाई से मैं नीचे गिर गई थी।
पति- क्यों झूठ बोल रही हो...
तू गिरी है इसी वजह से तो भूकंप आया है
पति की ये बात सुनकर पत्नी किया कुछ ऐसा कि फिर तो जलजला ही आ गया।
 

Today Funny Jokes Husband Wife Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
 

Today Funny Jokes Husband Wife Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू (गप्पू से) - इस गर्मी की वजह से हालात ऐसे
हो गए है कि आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी
तरबूजा पढ़ने में आता है।
पप्पू की बात सुनकर गप्पू जोर- जोर से हंसने लगा।

Viral Jokes: डॉक्टर और नशेड़ी पड़ोसी की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?  
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?  
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।

Funny Jokes: संता बांट रहा था बंता को ऐसा ज्ञान, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार इंजीनियरिंग के सभी प्रोफेसर को
एक प्लेन में बैठाया गया।
फिर अनाउंसमेंट हुई, ये प्लेन आपके स्टूडेंट्स ने बनाया है
सब प्रोफेसर उतर गए…पर प्रिंसिपल बैठा रहा।
लोगों ने पूछा- आपको डर नहीं लगता?
प्रिंसिपल- मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है…
ये स्टार्ट ही नहीं होगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed