फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़के ने दोस्त से कहा- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 14 Apr 2022 10:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Friends Jokes Girlfriend Boyfriend Majedar Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

 Today Funny Jokes in Hindi: हंसते रहने से इंसान तरोताजा महसूस करता है और मन प्रसन्न रहता है। हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



गोलू- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न? 
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया... 
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न 
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही 
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है? 
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू 
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे...

Today Funny Jokes Friends Jokes Girlfriend Boyfriend Majedar Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay


लड़का: यार, मुझे उस लड़की से बचाओ
दोस्त: क्यों? 
लड़का: जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये बावली ‘चाकू’ लेके पीछे पड़ गई है। 

Today Funny Jokes Friends Jokes Girlfriend Boyfriend Majedar Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक आदमी घर बैठा DVD देख रहा था, तभी वो जोर-जोर से चीखने लगा... 
नहीं... नहीं... घोड़े पर से मत उतर... पागल मत उतर.. ये एक चाल है, यहां जाल बिछा है। कुत्ते की मौत मरेगा बेवकूफ।
पत्नी (किचन से)- कौन सी फिल्म देख रहे हो।
आदमी- हमारी शादी की DVD

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Friends Jokes Girlfriend Boyfriend Majedar Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock


पत्नी रूठकर-तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे ?
पति- मायके जाकर।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Friends Jokes Girlfriend Boyfriend Majedar Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

दो प्रेमियों ने सुसाइड की प्लानिंग की। 
12345 बोलकर लड़का कूद गया और लड़की ने आंखें बंद करके मुंह फेर लिया
लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और जोर से बोला.. 
मुझे पता था चुड़ैल तू नहीं कूदेगी!!!! 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed