Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं,
आज के मजेदार जोक्स: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की ने दिया गजब का जवाब
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।
Comedy Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।