फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 29 Jun 2024 05:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Comedy Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

Comedy Jokes: सेहत की राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल - महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है... 
 

Comedy Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

संता ने बंता से पूछा- यार बता बूढ़ा होने का सबसे पहला संकेत क्या है
बंता- सफेद बाल?....नहीं
स्मृति हानि?...नहीं
चेहरे पर झुर्रियां?....नहीं
डॉक्टर के नुस्खे और दवाएं?...नहीं
गंजापन?...नहीं
तो क्या....?
जब आपकी पत्नी आप पर शक करना बंद कर दे
 

Comedy Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए,
हम कोई रजनीकांत तो हैं नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।

Funny Jokes: साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है? जीजा ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

पति- ये कैसी दाल बनाई है ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है।
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं।
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं।
पानी में भिगोकर रोटी खा रहे हो।

Jokes: बिना टिकट यात्रा करने पर टिकट चेकर ने बंगाली बाबा को पकड़ लिया, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
Comedy Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

कोई तो देख लो पति की खुशी...
पत्नी- मुझे लगता है मैं मर जाऊंगी।
पति- तो मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, तुम क्यों मरोगे?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा इसलिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed