आज के मजेदार जोक्स: हर इंसान के लिए हंसी उतना ही जरूरी है जितना अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्थी खाना। इसलिए हम सभी को हर दिन समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। अगर आप हसंते रहते हैं, तो मानसिक तानव से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लाए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: लड़की से लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
एक बार पप्पू ट्रेन में सफर कर रहा था।
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी
के गोद में बैठ गया।
आदमी (गुस्से में)- हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा।
पप्पू- नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं, वहां से फिसल कर
गिरने का डर है।
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
जोक्स: संता ने डॉक्टर की बाइक का इस तरह किया इस्तेमाल, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला- मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया।
पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया।
जोक्स: संता-बंता के जोक्स पढ़कर हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा - बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? पति, पत्नी, मां-बाप,
प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?
पप्पू खड़े होकर बोला - सर चप्पल!
फिर मास्टर जी ने चप्पल से की पप्पू की पिटाई।