Today Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना उतना ही फायदेमंद हैं जितना सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खान-पान। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इस आपाधापी वाली जिंदगी में सेहतमद रहने के लिए हसंना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी सेहतमद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप आपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की- तुम दारू क्यों पीते हो? लड़के का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
सचिन- जब मैं सोता हूं तो मेरे पेट में चूहे क्रिकेट खेलते हैं।
डॉक्टर- कोई दिक्कत नहीं... ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना।
सचिन- कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।
Funny Jokes: संता- पापा आज मेरी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, उसे क्या दूं? बाप ने दिया झन्नाटेदार जवाब
लड़की- तुम दारू क्यों पीते हो?
लड़का- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था इसलिए।
लड़की- ब्रेकअप क्यों हुआ?
लड़का- मैं दारू पीता था इसलिए...
Viral Jokes: पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है? गप्पू ने दिया मजेदार जवाब
मास्टर जी- आज तुमने लेट आने का क्या बहाना ढूंढा?
स्टूडेंट- मैडम आज मैं इतना तेज दौड़कर आया कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला