Today Funniest Jokes Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है। इसकी वजह से हम प्रसन्न रहते हैं। खुश रहने से हम सभी नकारात्मकता दूर रहती है और मन में सकारात्मक भाव आते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हमें हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पास भी हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह लेकर लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: सास-बहू की मजेदार बातें पढ़कर नहीं रूकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले
पप्पू- तुम्हें इंटरनेट चलाना आता है?
गप्पू- दोस्त नहीं... मुझे तो नहीं आता, तुम चलाना और मैं पीछे बैठ जाऊंगा।
एक जवान औरत आत्महत्या करने के लिए नाले के किनारे बैठी थी
लड़का- यहां क्या कर रही हो गंदगी में?
लड़की- मैं नाले में कूदकर आत्महत्या करूंगी।
लड़का- लाओ तो मोबाइल मुझे दे दो।
लड़की- नहीं मैं कूदते हुए सेल्फी लूंगी।
लड़का बेहोश
डॉक्टर पिंटू से- भई तुम्हें तो बहुत कमजोरी है, फल खाया करो छिलके सहित
पिंटू- ठीक है डॉक्टर साहब।
एक दो घंटे बाद ही पिंटू रोता-रोता वापस आया…
डॉक्टर- क्या हुआ भाई…क्यों रो रहे हो?
पिंटू- पेट में दर्द है बहुत तेज…
डॉक्टर- क्या खाया?
पिंटू- जी, तरबूज...छिलके सहित..
टीचर संता से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
संता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा।
जवाब सुनकर टीचर बेहोश