फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: संता ने भगवान से कही मजेदार बात, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Wed, 16 Aug 2023 03:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Aug 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Teacher student ke majedar chutkule read funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes in Hindi: हमें अपने दिनभर के काम से जब भी फुर्सत मिले तो मन को प्रसन्न और तरोताजा करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान से छुटकारा मिलता है। हंसने से हमारा मन बेहद प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने और दिनभर थकान दूर करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



मम्मी - पेपर कैसा था?
बेटा - पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी - मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा - फिफ्टी- फिफ्टी।
मम्मी - मैं समझी नहीं?
बेटा - जो पेपर मे लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
मैंने जो कापी में लिखा है, वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।

Teacher student ke majedar chutkule read funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Twitter
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए?
संता- भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो!
Teacher student ke majedar chutkule read funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं??
पति- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था..!
पत्नी- अच्छा क्या खाया?
पति- गालियां…!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher student ke majedar chutkule read funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति- दुनिया का सबसे बेहतरीन सिंगर कौन है?
पत्नी- नहीं तुम बताओ?
पति- “मच्छर” है..!!
पत्नी- कैसे..??
पति- उसका गाना किसी को पसंद आए या ना आए पर ताली सबको बजानी पड़ती है…!!!!
विज्ञापन
Teacher student ke majedar chutkule read funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed