फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: इन टॉप 5 जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 29 Mar 2023 03:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
teacher student and husband wife funny jokes and top 5 chutkule in hindi
Viral Chutkule - फोटो : अमर उजाला

Jokes Hindi: हंसने से मानसिक तनाव कह होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। 



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।

teacher student and husband wife funny jokes and top 5 chutkule in hindi
Viral Chutkule - फोटो : iStock

एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रही थी।
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ।
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ।
दूसरी पड़ोसन अभी भी ICU में भर्ती है।
 

teacher student and husband wife funny jokes and top 5 chutkule in hindi
Viral Chutkule - फोटो : iStock

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे...?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!

Funny Jokes: पति-पत्नी और पड़ोसन पर बने ये Top 5 जोक्स पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
teacher student and husband wife funny jokes and top 5 chutkule in hindi
Viral Chutkule - फोटो : iStock

पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!

Hindi Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

विज्ञापन
teacher student and husband wife funny jokes and top 5 chutkule in hindi
Viral Chutkule - फोटो : iStock


एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,
जिसपर लिखा था-
कृपया यहां धू्म्रपान न करें, आपकी जिंदगी की
कोई कीमत हो न हो, पेट्रोल की कीमत बहुत है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed