Santa Banta Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
जोक्स: संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? बंता का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
पिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया,
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो,
पिंटू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब, जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।
Jokes: गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब
ग्राहक- भाई , तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी।
नाई- चिंता मत कीजिए , मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा।
Hindi Jokes: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जीजा ने दिया गजब का जवाब
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।