Funny Jokes: हंसना सेहत के लिए बहेद फायदेमंद होता है। हंसी हमें मानसिक तनाव से बचाने में काफी मदद करती है। हंसने से मन खुश रहता है और हम चिंता से मुक्त रहते हैं। इसीलिए हम सभी को कभी भी समय निकालकर कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए।
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
संता- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
एक बूढ़ी अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी, चार दिन से कुछ नहीं खाया.
बूढ़ी अम्मा 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी!
बूढ़ी अम्मा- तो उससे कुछ लेकर खा लेना..
लड़की- हम कहां जा रहे हैं?
लड़का- लॉन्ग ड्राइव पर...!
लड़की- वाओ, पहले क्यों नहीं बताया?
लड़का- मुझे खुद अभी पता चला..!
लड़की मतलब?
लड़का- मतलब ये कि गाड़ी के ब्रेक नहीं लग रहे हैं...!
लड़की के उड़ गए होश
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है...
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।
Jokes in Hindi: संता ने पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? कंडक्टर ने दिया मजेदार जवाब