Funny Jokes: इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, उसी तरह हंसी की भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका होती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो मानसिक तनाव दूर रहता है। इससे आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। आइए सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हैं।
चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती जिसकी वजह से वह उदास रहने लगा।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
मास्टर जी- अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है?
संता- मास्टर जी बाहर ओप्पो और वीवो है।
गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं।
सोनू- यार तुम स्कूल क्यों नहीं जातो हो
मोनू- अरे भाई जाता तो हूं लेकिन लोग मुझे मार के बाहर फेंक देते हैं
सोनू- ऐसा क्यों भाई? कौन से स्कूल जाते हो?
मोनू- कन्या विद्यालय
Jokes Hindi: आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे ये टॉप 5 जोक्स, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले