हंसते रहना-खुश रहना वो आदत है जो आपको कई प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती है। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते रहते हैं उनका मन शांत रहता है और ये शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक है। हार्ट से लेकर अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिमों को कम करने तक के लिए ये बहुत जरूरी उपाय है। सभी लोगों को रोजाना ऐसे उपाय करते रहना चाहिए जो आपके चेहरे पर हंसी-खुशी लेकर आएं।
Jokes In Hindi: सरकारी ऑफिस के बोर्ड पर लिखी ये बात पढ़कर हंसते-हंसते दर्द करने लगेगा आपका पेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- वाह आपने क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला जीरो को किसी से भी गुणा करो वो जीरो ही रहता है।
डॉक्टर ने एक दिन उसको समझाते हुए कहा- शराब का नशा आहिस्ता -आहिस्ता इंसान को मार देता है। नशेड़ी बोला- डॉक्टर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है।
रमेश- क्या कर रहे हो भाई?
सुरेश- खा रहा हूं भाई!
रमेश- अकेले-अकेले?
सुरेश- अबे बीवी से मार खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले।
मां- बेटा क्या कर रहे हो?
बेटा- पढ़ रहा हू मां।
मां- शाबाश, क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- आपकी होने वाली बहू के मैसेज।
दे थप्पड़, दे थप्पड़!