फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: पत्नी के सवाल पर पति का ये जवाब आपको हंसने पर कर देगा मजबूर, पढ़कर तो देखिए

Thu, 30 Nov 2023 05:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Nov 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
pati patni jokes and chutkule in hindi read jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हंसते-मुस्कुराते रहना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। असल में हंसना किसी व्यायाम की तरह है जिसमें चेहर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है और आप मानसिक रूप से आरामदायक महसूस करते हैं। मन स्वस्थ रहेगा तो आप अच्छी तरह से काम भी कर पाएंगे। तो अपनी दैनिक जीवन में हंसी को जरूर शामिल कीजिए। रोजाना कुछ वक्त खुद के लिए निकालिए जिसमें आप जीवन का आनंद ले सकें, परिवार-दोस्तों के साथ खुलकर हंस सकें।



जोक्स-चुटकुले आपको हंसाने और कुछ  पल के लिए खुशियां देने का तरीका हो सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं, आइए ऐसे ही कुछ चुटकुलों का आनंद लेते हैं। 

pati patni jokes and chutkule in hindi read jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- मैं रोज पूजा करती हूं…
काश एक दिन श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं..
पति- एक बार मीराबाई बन कर जहर पी ले।
फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या
तूझे सारे भगवान नजर आ जाएंगे।

pati patni jokes and chutkule in hindi read jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है।
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pati patni jokes and chutkule in hindi read jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

राजू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू राजू को नशे में देखकर कहते हैं.
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको... 
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं..

विज्ञापन
pati patni jokes and chutkule in hindi read jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है?
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed