हंसना और खुश रहना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। दिनभर की थकान को दूर करने और मन को शांत महसूस कराने के लिए कुछ पल की हंसी भी काफी कारगर हो सकती है। ये हमें स्वस्थ और फिट रखने के लिए भी बहुत जरूरी है, यही कारण है कि इन दिनों लाफ्टर कल्ब की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हंसने और खुश रहने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं जैसे टीवी पर कॉमेडी शो देखना या जोक्स पढ़ना-सुनना।
Hindi Chutkule: शादी का ये फायदा सुनकर आपको भी आ जाएगी हंसी, इस बात की है गारंटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- चल तो रहे हो मायके, लेकिन लड़ना मत वो मेरे पापा का घर है...
पति- तो मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज महाभारत करती रहती हो।
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी-क्या गलतफलमी?
पति- यही, कि मैं सो रहा था
तब से वाकई में पति की नींद गायब है।
पति (पत्नी से)- जरा, पानी पिला दो
पत्नी- क्या हुआ प्यास लगी है?
पति (गुस्से से)- नहीं गला चेक करना है, कि कहीं से लीक तो नहीं है।
पति- कहां गायब थी 4 घंटे से?
पत्नी- मॉल में गयी थी शॉपिंग करने
पति- फिर क्या क्या लिया ?
पत्नी- एक हेयर बैंड और साथ में 40 सेल्फी