New Year Jokes 2024: हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे आसपास रहने वाले लोग भी प्रसन्न रहते हैं। हंसने से बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हंसने से इंसान के चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
New Year Jokes 2024: नए साल पर इन जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले
परम सत्य ज्ञान...
सर्वश्रेष्ठ योगासन- पत्नी कुछ कहे तो गर्दन दो बार ऊपर नीचे करें!
फायदा- इससे आपका जीवन खुशहाल रहेगा।
ध्यान दें- भूल से भी गर्दन दाएं-बाएं न करें, यह जानलेवा हो सकता है...!
फेसबुक और वाट्सऐप का भूत लोगों
पर इस कदर सवार है कि
एक लड़की मरने के बाद जब ऊपर गयी तो
यमराज- बेटी बता कहाँ जाएगी
नरक में या स्वर्ग में
लड़की- धरती से बस मेरा मोबाइल
और चार्जर मंगा दो
मैं तो कहीं भी रह लूंगी...
यमराज बेहोश
New Year Jokes 2024: नए साल पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
गर्लफ्रेंड को देखने पेड़ पर चढ़ा लड़का- यह देखकर एक आंटी बोली...वहां क्यों बैठा है?
लड़का- सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़का-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आया हूं।
आज के मजेदार जोक्स: लड़की- तुम दारू क्यों पीते हो? लड़के का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी…
पत्नी-हां करूंगी, क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना…
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में...
पत्नी- तुम मेरी नयी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है...
ऐसा दो तीन बार करना है...
पति- ठीक है, पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का