फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बेटे से मां- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है? वजह पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Tue, 17 Jun 2025 11:24 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 17 Jun 2025 11:24 AM IST
सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



मम्मी- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है?
लड़का- ओह मम्मी, इट्स फैशन
मम्मी- नालायक, तेरी बड़ी बहन को देखने आये थे
वो तुझे पसंद करके चले गये........

 

बेटा (मां से)- मम्मी आज मेरे दोस्त घर पर आ रहे हैं
प्लीज मेरे सारे खिलौने अपनी अलमारी में छुपा दो
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा- नहीं मां, वे अपनी चीजें पहचानते हैं......
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule In Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पति (पत्नी से)- अगर तुमने ज्यादा परेशान किया तो मैं साधु बन जाऊंगा 
पत्नी- नॉर्मल साधु या नागा साधु? 
पति- क्यों? 
पत्नी- अगर नॉर्मल साधु बनना है तो मैं आपकी पैकिंग करूं
और अगर नागा साधु बनना है तो फटाफट कपड़े उतारो और निकल लो......
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का
रिश्ता वही, सोच नई.......


Funny Jokes: प्रिंसिपल को नदी में डूबता देख चिंटू ने कही ऐसी बात, पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना
कुछ दिन बाद
पिता-  तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू?
चिंटू- दिमाग खराब मत करो रमेश,
तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो....
विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule In Hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की बोली- ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed