Majedar Chutkule: अच्छे खान पान की तरह ही स्वस्थ रहने के लिए हंसी भी जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और आप हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इससे आप स्वस्थ रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुल बड़ी भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ऐसे ऐसे जोक्स हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद इंसान अपनी हंसी नहीं रोक सकता है। इसीलिए हम मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे।
Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
ट्रेन के डिब्बे में लिखा हुआ था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।
उसी ट्रेन में बंटू भी जा रहा था।
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
रिंकी (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
पिंकू- बॉस ने रोक लिया था। उनके साथ डिनर कर रहा था।
रिंकी- अच्छा क्या खाया?
पिंकू- गालियां।
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं जी?
पति लॉन्ग ड्राइव पर
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताई ये बात?
पति मुझे भी अभी-अभी पता चला है, जब ब्रेक फेल हुए।
Latest Jokes: टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
इंजीनियर- सर हमने ऐसी चीज बनाई है जिससे आप दीवार के आर पार देख सकते हैं।
प्रोफेसर- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
इंजीनियर- छेद।