फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार चुटकुले: कॉकरोच ने आदमी से कही ऐसी बात, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 22 Apr 2022 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Apr 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Today New Latest Jokes Men's and Insects Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

जीवन की आपाधापी में लोगों की हंसी कहीं गुम सी हो गई है। आज के समय में लोगों के पास हंसने का समय भी नहीं है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में लोग कई बार कई बड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों और परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए खोलते हैं ये जोक्स का पिटारा...



शौंटी उदास बैठा था... 
मौंटी- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है? 
शौंटी- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है।
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, 
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया।

Today New Latest Jokes Men's and Insects Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay

एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था।
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के।
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं।

Today New Latest Jokes Men's and Insects Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

मटरू अपने दोस्त चिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो आंखें बंद करो।
गहरी सांसें लो और जोर से कहो: ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है...
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
Today New Latest Jokes Men's and Insects Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay

टीचर- कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है? 
गटरू- नहीं सर, हम तो गणित के स्टूडेंट हैं।
टीचर- मतलब? 
गटरू- मतलब हम प्रपोज नहीं सिर्फ सपोज करते हैं।
हमने सपोज किया है - माना कि वो मेरी है।

विज्ञापन
Today New Latest Jokes Men's and Insects Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

टप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
टप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
टप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
टप्पू रोते- रोते बोला: सत्यानाश!...अब फिर फिसलना पड़ेगा...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed