Latest Jokes Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसना एक योग और व्यायाम की तरह है। हंसते समय हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। कई हम सभी चुटकुले और जोक्स पढ़कर हंसने और मुस्कुराने लगते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
यह अलादीन का जादुई चिराग पुरुषों को ही क्यों मिलता है,
किसी महिला को क्यों नहीं मिलता?
कोई जिन्न होता जो हमारा भी हाथ बंटा दिया करता।
महिला की पुकार सुन ईश्वर प्रकट होकर बोले
नियम के अनुसार एक महिला को एक बार में एक ही जिन्न मिल सकता है
और हमारा रिकॉर्ड कहता है तुम्हारी शादी हो गयी है। तुम्हें तुम्हारा जिन्न मिल चुका है।
उसे अभी-अभी तुमने सब्जी मंडी भेजा है,
रास्ते में टेलर से तुम्हारी साड़ी लेते हुए, मकान मालिक को किराया देते हुए,
तुम्हारे लिए झंडु बाम लाएगा, और फिर काम पर जाएगा।
वो मिनी जिन्न अर्थात पति थोड़ा टाइम खाऊ है, मगर चिराग वाले जिन्न से ज्यादा उपयोगी और टिकाऊ है।
2 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
दो दोस्त होस्टल के कैंटीन में बैठे हुए...
गटरू- मैं ये रोटी नहीं खाऊंगा।
मटरू- क्यों ?
गटरू- इस रोटी पर से चूहा निकलकर गया है।
मटरू- तो क्या हुआ? चूहे ने चप्पल थोड़े ही पहनी थी...
3 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
दूल्हा वाले- बारात ठीक 8:00 बजे पहुंच जाएगी।
पर एक बात तो हम कहना ही भूल गए।
दुल्हन वाले- जी पता है बारातियों का स्वागत पान पराग से करना है ना...?
दूल्हा वाले- नहीं, रास्ते के सारे चालान आपको ही भरने हैं।
4 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
बाबाजी का सत्संग सुन एक आदमी
घर आकर उसने अपनी बीवी को निकाल दिया और नौकरानी से शादी कर ली.
रिश्तेदारों ने पूछा ऐसे क्यों कर रहे हो?
उसने जवाब दिया- बाबाजी ने कहा था कि माया छोड़ दो और शान्ति के साथ रहो, तो मैंने वैसा ही किया
5 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
एक जगह रामकथा चल रही थी...अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई पवन अरोड़ा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे,
वंदना भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से राम कथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं वंदना भाभी चिल्लाईं,
'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो।
मैंने तो बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि राम कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए...