फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो कॉल कर लूं, पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 23 May 2022 03:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Husband Asked To Wife Jan You Will be Miss Me Read Viral Chutlkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

Funny Jokes in Hindi: आज कल भागमभाग जिंदगी में खुश रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बेहद जरूरी है। काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग परेशान रहते हैं। अगर इन परेशानी में भी खुश रहना है, तो हमें हंसते रहना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



डॉक्टर मरीज़ से- अब तबीयत कैसी है?

मरीज- पहले से ज्यादा ख़राब है।

डॉक्टर- दवाई ले ली थी?

मरीज़- आपने दी तो मैंने ले ली...!

डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई खा ली थी ?

मरीज- डॉक्टर साहब दवाई की शीशी तो भरी हुई थी

डॉक्टर- अरे बेवकूफ मेरा मतलब है दवाई पी ली थी ?

मरीज- नहीं डॉक्टर साहब दवाई तो लाल थी..!

डॉक्टर- अरे गधे दवाई को पी लिया था ?

मरीज़- नहीं डॉक्टर साहब पीलिया तो मुझे था!!!

Funny Jokes in Hindi Husband Asked To Wife Jan You Will be Miss Me Read Viral Chutlkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay



पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो कॉल कर लूं... 
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था?? 
पति एकदम शांत...मन ही मन बोला- अरे यार, यह तो घर पर लग गया...!!!

Funny Jokes in Hindi Husband Asked To Wife Jan You Will be Miss Me Read Viral Chutlkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

शादी के 5 साल बाद...

वैलेंटाइन डे के दिन पति पत्नी के लिए सफेद गुलाब लेकर आया।

पत्नी- ये क्या सफेद गुलाब क्यों लाए?

वैलेंटाइन डे पर तो रेड रोज़ दिया जाता है न??

पति- अब जिंदगी में प्यार से ज़्यादा शांति की ज़रूरत है...

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Husband Asked To Wife Jan You Will be Miss Me Read Viral Chutlkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग कब आती है...?

पिंटू- मुझे क्या पता, तू ही बता दे भाई...

चिंटू- जब स्कूल में साथ पढ़ने वाली लड़की सालों बाद कहे कि मैं उन दिनों तुमको बहुत पसंद करती थी..

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Husband Asked To Wife Jan You Will be Miss Me Read Viral Chutlkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- सुनो! तुम्हारा जिगरी दोस्त मिट्ठू शादी करने जा रहा है,

और जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली है, वो बेकार है।

तुम्हारे मिट्ठू की ज़िंदगी बरबाद हो जाएगी।

चलो, चलकर उसे समझाएं।

पति- मैं नहीं जाऊंगा। मुझे कौन समझाने आया था?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed